header-logo-1

9AM - 2PM • 5PM - 8PM

Sunday - CLOSED

header-logo-2

+91 88724 44200

foxxdentalindia@gmail.com

दांतों को कैविटी से बचाने के क्या है तरीके

दांतों में लगें कीटाणुओं को घरेलु उपाय की मदद से  चुटकियों में निकाले बाहर !

दांतों में कैविटी या कीड़े का लगना व्यक्ति के लिए काफी कठिन समस्या है, क्युकी इसकी वजह से व्यक्ति का कुछ भी खा पाना मुश्किल होता है, वहीं इस तरह की समस्या से व्यक्ति कैसे खुद का बचाव कर सकता है वो भी घरेलु उपाय और कुछ लक्षणों को जान कर ;

दांतों में कीटाणु का लगना क्या है ? 

  • अकसर हमारे मुंह में कई सारे बैक्टीरिया मौजूद होते है। इनमें से कुछ बैक्टीरिया मौखिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते है, लेकिन कुछ ऐसे भी होते है, जिनके कारण मुंह से संबंधित समस्याएं होने लगती है। 
  • वहीं ये बुरे बैक्टीरिया मुंह में एसिड बनाते है और दांतों की कठोर परत (एनामेल) को नष्ट करने लगते है। इस कारण दांतों का क्षय होता है। 
  • हमारे द्वारा जब कुछ खाया जाता है खास कर मीठी चीजे और इसके बाद जब मुँह की अच्छे से सफाई नहीं की जाती तब भी हमारे दांतों में कीटाणु लग जाते है।

दांतों में उत्पन्न हुए कीटाणु से बचने के लिए आपको पंजाब में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन कर लेना चाहिए।

कारण क्या है दांतों में लगें कीटाणुओं का ?

  • चिपचिपे खाद्य पदार्थों का सेवन, जैसे कैंडी, चॉकलेट। 
  • शुगर व स्टार्च वाले खाद्य या पेय पदार्थ जैसे दूध, सोडा व जूस का लगातार सेवन करना। 
  • मुंह और दांतों की अच्छे से सफाई न करना। 
  • मुंह का सूखापन यानी मुंह में लार की कमी भी आपके दांतों में कीटाणुओं को उत्पन्न कर सकती है।

लक्षण क्या हो सकते है दांतों में कीटाणुओं के ?

  • दांत में हल्का या तेज दर्द का होना। 
  • खाद्य या पेय पदार्थों का दांतों में लगना। 
  • दांतों पर सफेद या भूरे रंग के धब्बों का दिखाई देना। 
  • दांतों में छेद का दिखाई देना। 
  • मुंह का इंफेक्शन, जिससे मसूड़ों या चेहरे पर सूजन या फिर बुखार का आना।

कौन-से घरेलु उपाय दांतों को कीटाणुओं से बचा सकते है ?

  • एक चम्मच नारियल के तेल से कुल्ला करें जिससे आपके दांतों की समस्या ठीक हो सकती है। 
  • मुलेठी की जड़ या पाउडर से रोजाना अच्छे से ब्रश करने के बाद पानी से कुल्ला करके मुंह साफ कर लें। वहीं इस प्रक्रिया को आप दिन में एक से दो बार जरूर दोहराएं। जिससे आपके दांतों से जुडी समस्या ठीक हो सकें। 
  • नीम के दातुन से दांतों को अच्छे से साफ़ करें वही इस प्रक्रिया को आप दिन में 2 बार जरूर दोहराए। 
  • दो से तीन बूंद लौंग का तेल लें और इसे दांतों में दर्द या कीटाणु वाली जगह पर जरूर से लगाए। 
  • लहसुन की कलियां भी आपके दांतों के लिए काफी सहायक है साथ ही इन कलियों को कुचल कर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दांतों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने पर साफ पानी से कुल्ला करें और फिर ब्रश कर लें। वहीं इस प्रक्रिया को प्रतिदिन एक बार दोहराने से आपको आराम मिलना शुरू हो जाएगा। 
  • एक चम्मच नमक को एक गिलास गर्म पानी में डालें और इस मिश्रण से दिन में तीन से चार बार जरूर कुल्ला करें। 
  • यदि आपके दांतों में किसी भी तरह की समस्या है तो इससे बचाव के लिए आपको हल्दी पाउडर को उंगली पर लेकर अपने दांतों और मसूड़ों पर मलना है। अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर पानी से कुल्ला कर लें, और इस प्रक्रिया को आपने रोजाना आजमाना है।
  • अगर आप दांतों में लगें कीटाणुओं की वजह से बहुत ज्यादा परेशान है, तो इससे बचाव के लिए आपको आंवला चूर्ण को उंगली पर लेकर दांतों पर अच्छे से मलना है। मलने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी से कुल्ला करके मुंह को अच्छे से साफ कर लें।

इन घरेलु उपायों को दांतों पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार लुधियाना में सबसे बेस्ट डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें।

दांतों को कीटाणुओं से बचाव के लिए बेस्ट क्लिनिक !

यदि आप अपने दांतों में लगें कीटाणु की वजह से बहुत ज्यादा परेशान है तो इससे बचाव के लिए आपको फॉक्स डेंटल क्लिनिक से रुट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करना चाहिए। वही इन उपरोक्त उपायों को दांतों के ट्रीटमेंट के दौरान प्रयोग करना है या नहीं इसके बारे में डॉक्टर से जरूर सलह लें। 

निष्कर्ष :

दांतों से जुडी किसी भी तरह की समस्या को कृपया नज़रअंदाज़ न करें बल्कि समय रहते किसी बेहतरीन दांतों के डॉक्टर का चयन करें।

Related Posts