header-logo-1

9AM - 2PM • 5PM - 8PM

Sunday - CLOSED

header-logo-2

+91 88724 44200

foxxdentalindia@gmail.com

दांत के पीछे नए दांत निकलने से कैसे करें खुद का बचाव ?

दांत के पीछे दांत निकलने के कौन-से पांच कारण हो सकते है साथ ही जानिए इसके बचाव के तरीके !

दांत के पीछे नए दांत निकलने को हाइपरडोंटिया कहा जाता है, और ये दांत किसी भी उम्र के लोगों में निकल सकते है, तो चलिए जानते है की क्या कारण हो सकते है इस तरह के दांत निकलने के और साथ ही इस तरह के दांत निकलने से हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है ;

क्या है दांत के पीछे दांत का निकलना ?

  • दरअसल, दांत के पीछे नए दांत के निकलने को हाइपरडोंटिया के नाम से जाना जाता है। ये इसलिए कि आमतौर पर वयस्कों के 32 स्थायी दांत होते है। और जब किसी व्यक्ति के एक या अधिक अतिरिक्त दांत होते है, तो उन्हें हाइपरडोंटिया के नाम से जाना जाता है।
  • हेल्दी दांत हमारी ओरल हेल्थ को सही रखने के साथ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करते है। लेकिन कुछ लोगों के दांतों के साथ कुछ अटपटा भी होता है। जैसे कि दांतों के बीच में गैप होना, टेढ़े-मेढ़े दांतों का निकलना और दांत के पीछे नए दांत का निकलना। 
  • बात अगर सिर्फ दांत के पीछे नए दांत के निकलने की करें तो, ये बेहद आम है और कुछ लोगों में ये समस्या देखी जाती है। वहीं जब किसी व्यक्ति के एक या एक से अतिरिक्त दांत होते है, तो उन्हें हाइपरडोंटिया कहा जाता है। 
  • हाइपरडोंटिया अक्सर बचपन में शुरू होते है और बड़े होने तक ये पूरी तरह से हमारे सामने आ जाते है। 

दांत पीछे नए दांत निकलने के दौरान अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़े, तो इससे बचाव के लिए आपको एक बार लुधियाना में सबसे बेस्ट डेंटिस्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

क्या कारण मानें जाते है, दांत के पीछे नए दांत निकलने के ?

  • अक्सर व्यक्ति में दांत के पीछे नए दांत तब निकलते है, जब व्यक्ति के दांतों की जड़े ढीली हो जाती है। 
  • गार्डनर सिंड्रोम के कारण भी दांत के पीछे नए दांत आसानी से निकल आते है, वहीं इस तरह की समस्या एक अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें त्वचा में स्कल, कोलेन तथा सिस्ट आदि में ग्रोथ होते है। इसलिए ऐसी स्थिति में दांत के पीछे दांत निकलने की संभावना बढ़ जाती है। 
  • फैबरी डिसीज भी एक कारण है दांत के पीछे नए दांत निकलने के। साथ ही इसके बारे में अगर बात करें तो ये एक प्रकार की बीमारी है, और इस बीमारी में हमारा शरीर पसीना निकालने में असमर्थ होता है तथा इस बीमारी में हाथ-पैर पर लाल रंग के चकत्ते भी बन जाते है, और पेट में दर्द भी होता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को ओरल ट्यूमर या सिस्ट की समस्या है, तो उसे भी इस बीमारी के कारणों में गिना जाता है।

दांत के पीछे नए दांत निकलने के दौरान क्या समस्याए सामने आती है ?

  • अगर दांत के पीछे दांत निकल रहे है, तो ऐसे में दांतों में सडन का होना तो निश्चित बात है।
  • अगर दांत के पीछे नए दांत निकल रहे है, तो आपको मसूड़ों से संबंधित रोग का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • ऐसे में आपको दांतों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस दौरान आपका चेहरा अजीब तरीके से दिख सकता है। 
  • दांत के पीछे नए दांत निकलने पर खाने और बोलने में भी आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अगर दांत के पीछे नए दांत निकलने के दौरान आपको सड़न की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे बचाव के लिए आपको पंजाब में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन कर सकते है। 

नए दांत निकलने से बचाव के तरीके ?

  • अपने नियमित दांतों को अंदर की ओर आने से रोकें
  • दांतों के ऊपर दांत निकलने लगे तो डॉक्टर को दिखाना बिलकुल न भूले। 
  • अपने दूसरे दांतों को इस स्थिति से बचाएं। 
  • अपने आस-पास के दांत को अंदर आने से रोकें या जगह से हटा दें।
  • सिस्ट या आस-पास के दांतों की जड़ों को नुकसान से बचाने की कोशिश करें।

इसके अलावा आप चाहे तो अपने दांतों के बचाव के लिए फॉक्स डेंटल क्लिनिक से भी संपर्क कर सकते है।

निष्कर्ष :

उम्मीद करते है दोस्तों की आपको इस छोटे से लेख के माध्यम से ये जानकारी मिल गई होगी की आखिर क्या कारण है, दांत के पीछे नए दांत निकलने के और इससे हम कैसे खुद का बचाव कर सकते है, तो अगर ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है, तो इसे अपने अन्य मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न :

दांतों के पीछे दांत क्यों बढ़ते है ?

जब हमारे द्वारा दांतों की अच्छे से देखभाल नहीं की जाती, और बार-बार हम अपने जीभ को जब दांतों में लगाते है, तो दांतों के पीछे नए दांत या टेढ़े-मेढे दांत निकलने की शुरुआत हो जाती है।

स्थाई दांतों की बढ़ोतरी कैसे होती है ?

स्थाई दांतों की बढ़ोतरी बच्चों के उम्र के साथ होती है, जोकि एक साल की उम्र के बाद बढ़ते जाते है और जब तक बच्चे के दूध के दांत गिर नहीं जाते तब तक बढ़ते जाते है।

Related Posts

Best Dental clinic in Ludhiana

Best and Affordable clinic in ludhiana

Dental care which basically means maintaining healthy care of your teeths. Good teeths represent a pleasing smile and bring confidence in you. Considering how hard