header-logo-1

9AM - 2PM • 5PM - 8PM

Sunday - CLOSED

header-logo-2

+91 88724 44200

foxxdentalindia@gmail.com

दांतों में लगे कीड़े की समस्या का रामबाण इलाज है घरेलू उपाय !

घरेलु उपायों की मदद से कैसे दांतों में लगे कीड़े से मिला छुटकारा ?

दांतों में कीड़े की वजह से दर्द की समस्या काफी गंभीर रूप लेकर सामने आ रही है। गलत खान-पान की वजह से भी हमारे दांत काफी हद तक ख़राब हो जाते है। या हमारे दांतों में कीड़े लग जाते है, जो बाद में काफी दर्द का अनुभव कराते है।

दांतो में दर्द की समस्या क्यों उत्पन होती है ?

दांतों में दर्द की समस्या किसी गंभीर संक्रमण का दांतो में पनपने के कारण होता है, ये समस्या क्यों उत्पन होती है इसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • दाँत का नुकसान​​, दांत खराब होना, दांत दर्द का एक आम कारण है। उदाहरण के लिए, आघात के कारण दांत का टूटना दांतों में दर्द का कारण बन सकता है। 
  • अत्यधिक दांतों में कीड़े का लगना भी दर्द की वजह को उत्पन कर सकता है। 

दांतों में सड़न की समस्या क्यों उत्पन होती है, इसके बारे में जानने के लिए आप लुधियाना में सबसे बेस्ट डेंटिस्ट का चयन कर सकते है।

दांतों में कीड़े क्यों लगते है ?

दांतों में कीड़े का लगना हमारे जीन पर भी निर्भर करता है व हमारे गलत खान-पान से भी जुड़ा हुआ होता है ;

  • ज्यादा चिपचिपा या मीठा खाने से भी हमारे दांत ख़राब और उनमे कीड़े पनपने लगते है। 
  • बैक्टीरिया एसिड पैदा करते हैं, इससे दांतों की सतह के इनेमल नष्ट होने लगती है. आमतौर पर स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स नामक बैक्टीरिया को इसका मुख्य कारण माना जाता है, दांतों में कीड़ा लगने के पहले चरण के दौरान दांतों में मिनरल्स की कमी हो जाती है। जिससे ये समस्या उत्पन होती है।

दांतों में कीड़े अगर लग ही गए है तो पंजाब में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करे, इससे निजात पाने के लिए।

घरेलु उपाय क्या है दांतों का कीड़े से बचाव का ?

बहुत से घरेलू उपाय है, दांतों में दर्द से बचाव का जिन्हे हम निम्न में प्रस्तुत कर रहे है ;

  • पहला उपाय है लहसुन की कलिया, बस इसमें आपको करना ये है की 4 से 5 इसकी कलियां लेनी है और उसका पेस्ट बनाके 10 मिनट के लिए कीड़े वाली जगह पर लगाए फिर साफ़ पानी से कुल्ली कर ले। नियमित ऐसा करने से दांतों में सड़न से आप छुटकारा पा सकते है। 
  • नारियल तेल का इस्तेमाल भी दांतों में सड़न की समस्या से निजात दिलवाता है। बस इसमें आपको 5 से 10 मिनट के लिए नारियल तेल से कुल्ली करनी है फिर उसे फेंक देना है। ध्यान रहे इस तेल को आपने निगलना नहीं है। 
  • यदि आपके दांतो में सड़न की वजह से सूजन आ गई है, तो हल्दी और सरसों के तेल का पेस्ट बनाए और सूजन वाली जगह पर लगाए। 
  • आंवले का सेवन करने से इन्फेक्शन की समस्या से निजात मिलता है, बस आंवले का पेस्ट बना के आपको सड़न वाली जगह पर लगाने की जरूरत है। 

सुझाव :

यदि आपके दांतों में गहन दर्द है और उसका सहना मुश्किल हो रहा है, तो फॉक्स डेंटल क्लिनिक से जल्द संपर्क करे और अपने दांतो के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चुनाव करे।  

निष्कर्ष :

दांतों में सड़न की समस्या काफी दर्दनाक होती है और कही इसमें दर्द उत्पन हो जाए तो व्यक्ति का हाल काफी बुरा हो जाता है। इसलिए शुरुआत में ही अगर आपको पता चल गया है कि आपके दांत में कीटाणु है तो जल्द उसका उपचार करवाए।

Related Posts

Best Dental clinic in Ludhiana

Best and Affordable clinic in ludhiana

Dental care which basically means maintaining healthy care of your teeths. Good teeths represent a pleasing smile and bring confidence in you. Considering how hard