header-logo-1

9AM - 2PM • 5PM - 8PM

Sunday - CLOSED

header-logo-2

+91 88724 44200

foxxdentalindia@gmail.com

दांतों-में-पस-क्यों-उत्पन-होता-है

घरेलू उपचार की मदद से दांतों के पस को कैसे ठीक किया जा सकता है ?

दांतों में पस का उत्पन होना व्यक्ति के लिए काफी परेशानी खड़ी कर सकता है, इसके अलावा ये समस्या दांतों में क्यों पैदा होती है और अगर किसी कारणवश ये समस्या उत्पन हो जाती है तो उसको कैसे ठीक किया जा सकता है, इसके बारे में आज के आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे और साथ ही अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे है तो कैसे हम इस समस्या से खुद को बाहर निकाल सकते है इसके बारे में बात करेंगे ;

दांतों में पस के उत्पन होने के कारण क्या है ?

  • दांतों में फोड़ा मुंह में संक्रमण होने से निकलता है। 
  • मुँह की नियमित रूप से सफाई न करने से भी दांतो में पस की समस्या उत्पन होती है।
  • दांत का टूटना। 
  • मसूड़ों में सूजन और जलन की समस्या। 
  • बैक्टीरिया का दांतों में पनपना। 

अगर आपके दांतों में भी पस के उत्पन होने के कारण यही है तो इन कारणों को नज़रअंदाज़ न करें बल्कि समय रहते लुधियाना में सबसे बेस्ट डेंटिस्ट का चयन करें।

दांतों में पस बनने के लक्षण क्या है ?

जब दांत में फोड़ा होता है, तो उसके शुरुआती लक्षण हमें दिखने लगते हैं, जैसे ;

  • इसमें दांत और मसूड़ों का दर्द धीरे-धीरे जबड़ा, कान और गर्दन तक पहुंच जाता है। वही जिस दांत या मसूड़े में फोड़ा निकलता है, उसमें तेज दर्द होता है। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो यह दर्द जबड़ा, कान और गर्दन तक फैल जाता है। 
  • वही ये दर्द इतना असहनीय होता है कि आपको दैनिक काम करने में भी परेशानी हो जाती है, जैसे खाना खाने, सोने, जैसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना आपको करना पड़ता है। कई बार आपके चेहरे पर सूजन आ जाती है, और इससे गर्म या ठंडा खाने-पीने में परेशानी होती है। 

अगर किसी कारण वश आपके दांतों में भी पस बन चूका है तो इससे निजात पाने के लिए व दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पंजाब में रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन जरूर से करें।

कौन-से घरेलू उपायों की मदद से हम दांतों में पस की समस्या से निजात पा सकते है ?

  • मसूड़ों में पस की समस्या उत्पन होने पर फिटकरी के पानी से जरूर गरारे ले। इसके लिए आपको गुनगुने पानी में 2 या 3 चुटकी फिटकरी डालें। अब इस पानी से गरारा करें। 
  • मसूड़ों से पस की परेशानी को दूर करने के लिए आप मुलेठी और त्रिफला का काढ़ा भी इस्तेमाल कर सकते है। बस इसके लिए 1 कप पानी लें। इसमें त्रिफला और मुलेठी पाउडर मिक्स करके इसे अच्छे से गर्म करें। और फिर गरारे करें। 
  • मसूड़ों या दांतों से खून निकलने पर आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे लहसुन से थोड़ा सा रस निकाल लें। अब इस रस को पस वाले स्थान पर लगाएं। 
  • लौंग का तेल भी संक्रमण को दूर करने में काफी प्रभावी माना जाता है। 
  • मसूड़ों में पस की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल के तेल से 5 या 10 मिनट कुल्ली करने से आपको काफी राहत मिलेगा। 

सुझाव :

अगर आपके दांतों में भी पस की समस्या उत्पन हो गई है तो इससे निजात पाने के लिए फॉक्स डेंटल क्लिनिक से अपने दांतों के लिए रूट कैनाल ट्रीटमेंट का चयन करें।

निष्कर्ष :

दांतों की समस्या काफी खतरनाक है क्युकि ये हमारे दिल,दिमाग के साथ जुडी होती है। इसलिए इसमें थोड़ी से भी समस्या दिखने पर फ़ौरन डॉक्टर का चयन करें।

Related Posts

Best Dental clinic in Ludhiana

Best and Affordable clinic in ludhiana

Dental care which basically means maintaining healthy care of your teeths. Good teeths represent a pleasing smile and bring confidence in you. Considering how hard